Ind Vs Pak T20 World Cup 2022: 'इस बारे में सोचने का कोई...', एशिया कप विवाद पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान

  •  भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला होना है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी रणनीति पर बात की. यह पहली बार है जब भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में किसी वर्ल्ड कप में उतर रहा है. 




  • टीम इंडिया रविवार से टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मिशन का आगाज़ करने जा रही है. 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को सुपर-12 का मुकाबला खेलना है... ऐसे में हर कोई इस मैच का इंतज़ार कर रहा है. मुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई मसलों पर बात की. इस दौरान रोहित शर्मा ने निराशा भी जता दी है. 
  • कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि पिछले 9 साल से हम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं, यह हमारे लिए काफी निराशा की बात है. रोहित शर्मा ने आईसीसी टूर्नामेंट के लिए कहा कि यह कोई प्रेशर नहीं है, लेकिन हमारे लिए एक चुनौती जरूर है कि हम यहां कैसे बेहतर प्रदर्शन करें. आपको हमेशा मौके मिलेंगे लेकिन आपको उन्हें भुनाना होगा. 

إرسال تعليق (0)
أحدث أقدم